श्री खेतेश्वर ग्रुप प्रश्न प्रतियोगिता (fainal)

प्रश्न प्रतियोगिता में विशेष योगदान
(1)दिनेश सिंह सिया भिंडाकुआ
(2)किशोर सिंह उदेश भवरानी
(3)सज्जन सिंह सेवड़ रूपवास
(4)महादेव सिंह दुदावत अजित
(5)शैतान सिंह लाफा चोराऊ
(6)नकुल सिंह पाचलोड इंद्राणा
(7)भवानी सिंह सोढा इंद्राणा
(8)रूप सिंह राजगुरु भवरानी
(9)महेंद्र सिंह मानणा जसोल
(10)
(11)
प्रश्न1-:- ब्रह्मलीन विमल मुनि जी राजपुरोहित का जन्म स्थान कहा है और उनके माता पिता का नाम क्या है ?
उतर-:-जन्म स्थान-:- पालियावास
       पिता का नाम-:- बालसिंह जी
       माता का नाम-:- उगमा देवी
प्रश्न2-:-श्री खाकीजी महाराज (मादलिया) के माता पिता और जन्म स्थान का नाम बताओ ?
उतर-:-पिता का नाम-श्री हरीरामजी(मूथा)
          माता का नाम- श्रीमती हुलासी बाई 
          जन्म स्थान- पिलोवनी, पाली
प्रश्न3-:-(1)जिस कन्या को संत श्री खेतेश्वर दाता ने धर्म बहन बनाया था उनका नाम और उनके पति के नाम बताओ ?
(2) किस राजपुरोहित वीरांगना को लाडनूं ठाकुर बहादुर सिंह ने राजस्थानी पाग पहनाकर सम्मानित किया था और उनके आने पर राजपरिवार सहित आम नागरिक खड़े होकर उन्हे सम्मान देंते थे ?
उतर-:-(1)बादली देवी पति का नाम प्रेम सिंह जी सोढा
(2)वीरांगना सूजाबाई राजपुरोहित
प्रश्न4-:- (1)श्री राम और शबरी का मिलाप कोनसे सरोवर के निकट हुआ था ?
(2) हनुमानजी के समुद्र लांघने के समय कौन सा पर्वत समुद्र से निकल पड़ा था ?
उत्तर-:-(1)पम्पा सरोवर के निकट।
          (2)मैनाक पर्वत
प्रश्न5-:-(१)किस महात्मा को आदि गुरु के उपनाम से जाना जाता है?​
   (२)शंकराचार्य के पिता का क्या नाम था ?
उतर-:-(१)आदि गुरू शंकराचार्यजी
         (२)शिवागुरूजी
विजेता-:-महेन्द्रसिंह मनणा जसोल
प्रश्न6-:-भारत मे अंग्रेजी शिक्षा किसने व कब शुरू की थी ?
उतर-:-लार्ड विलियम बेंटिक
         1835 ई.
विजेता-:-खुशहालसिंह जी मनणा जसोल
प्रश्न7-:- (1)श्री राम और शबरी का मिलाप कोनसे सरोवर के निकट हुआ था ?
(2) हनुमानजी के समुद्र लांघने के समय कौन सा पर्वत समुद्र से निकल पड़ा था ?
उत्तर -:-(1)पम्पा सरोवर के निकट
           (2)मैनाक पर्वत
विजेता-:-शम्भू सिंह सिथली पाचलोड(2)
प्रश्न8-:-(1)श्री खेतेश्वर महिमा धारावाहिक में शेर सिंह जी का किरदार निभाने वाले नायक का नाम बताओ ?
(2)गुरुमहाराज तुलसाराम जी ने अपना पहला चतुरमार्च किस सन में किया और कौनसे गांव में किया ?
उतर-:-(१)सनी मंडावरा
         (२)1981 और इंद्राणा गांव
विजेता-:-सुरेश शिद्धप गोलिया कल्ला
प्रश्न9-:-(१)कौन सी नदी प्रायद्वीपीय पठार से नही
निकलती है?
(२)भीमबेटका किसलिऐ प्रसिद्ध है?
उत्तर=(१)यमुना नदी
         (२)गुफाओ के शैल चित्र के लिए
विजेता-:-दलपतसिह सोढा तिरसिगड़ी
प्रश्न10(1)क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है ?
(2)अवध किसान सभा' की स्थापना कहाँ हुई थी ?
उतर-:-(1)सातवां नंबर
          (2)प्रतापगढ़
विजेता-:-रविन्द्र सिंह सिद्धप नया मोरसीम
प्रश्न11-:-(1)गुरुमहाराज श्री खेतेश्वर दाता के गुरु का नाम क्या था और उनकी समाधि कहा पर है ?
(1)गुरुमहाराज श्री खेराराम जी महाराज ने कोनसे गांव को अपना स्टेट बैंक बताया था ?
उतर-:-(1) गणेशानंदजी महाराज          (कोलायत)बिकानेर. 
(2) ओडवाड़ा
विजेता-:- महेन्द्र सिहं केसरिया देवड़ा
प्रश्न12-:-(1)खेतेश्वर विद्या पीठ बड़ली में किस राजपुरोहित बंदु ने सबसे ज्यादा दान दिया  उनका नाम बताओ और
(२) कितनी राशि(रुपये) दान दी थी ?
उत्तर-:-(१)1करोड़11लाख11हजार1सो11 रुपये
(२)बाघसिंह जी शिवतलाव पाली
विजेता-:-सुरेश सिंह सिद्धप गोलिया कल्ला
प्रश्न13-:-(१)उस भाग्यशाली महिला का नाम बताओ जो श्री खेताराम जी महाराज के लिए असोत्तरा के रसोई में खेताराम जी महाराज के लिए खाना बनाती थी ?
(२)श्री खेतेश्वर भगवान गुजरात मे किस स्थान पर कौनसी जाति वाले भक्त के घर पर विश्राम करते थे और आज भी श्री तुलसारामजी महाराज गुजरात जाते है, तो उसी भक्त के घर पर विश्राम करते है जाति और जगह का नाम बताएँ ?
उतर-:-(२)जमुना बाई चौधरीआसोतरा
          (२)खेताराम जी अहमदाबाद मे मुफ्तलालजी लौहार भक्त के घर पर विश्राम करते थे,
तुलसारामजी महाराज भी मुफ्तलालजी लौहार के घर पर ही विश्राम करते है।।
विजेता-:-मोहनसिंह जी मनणा बङी बावङी
प्रश्न14-:-(१)जाणियाणा गाँव की उस भाग्यशाली महीला का नाम बताओ जिसने आसोतरा धाम की पावन धराँ अपना जीवन धन्य बनाया नाम व जाति का नाम बताएँ ?
(२)खेताराम जी महाराज राजपुरोहित समाज मे जब ब्रह्मधाम आसोतरा मंदिर के लिए टीपणी लेने जाते थे,तब उनके साथ मे आसोतरा का कौन रहता था,नाम व जाति बताएँ ?
उतर-:-(१)मेहती बाई जाती भील
          (२)शंकर जी दर्जी
विजेता-:-महेन्द्रसिंह जी केसरिया देवङा
प्रश्न15-:-(१)खेतेश्वर महिमा धारवाहिक में खेतेश्वर महाराज के जीवन का लेखन किसने किया ?
(२)खेतेश्वर महिमा धारवाहिक में सिंगारी देवी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री नाम क्या है
उतर-:-(१)जोरावर सिंह जी अर्थण्डी
          (२)नेहा तिवारी उत्तरप्रदेश
विजेता-:- दिनेश सिंह राजगुरु भवरानी
प्रश्न16-:-(१)युधिष्ठिर को राजसूय यज्ञ करने की सलाह किसने दी थी?
(२)भीम द्वारा मारा गया 'अश्वत्थामा' नाम का हाथी किस राजा का था ?
उतर-:-(१)नारद
        (२)इंद्रवर्मा
विजेता-:-गौतम सिंह सिया भिंडाकुआ
प्रश्न17-:-(१)महाभारत में किसका नाम वसुसेन था​ ?
​(२)तुलसीदास जी महाराज की माताजी का क्या नाम था​ ?
उतर-:-​(१) कुन्ती पुत्र कर्ण​
           ​(२) हलसी देवी​
विजेता-:-सुरेशसिहं सिद्धप​ गोलिया कल्ला
प्रश्न18-:-धनुर्धर गुरूभक्त एकलव्य के माता पिता का क्या नाम है और उसने अपने गुरू को दान सवरूप मे क्या अर्पित कर दिया?
उत्तर-:-(1)पिता-निषाद राज हिरण्यधनु
           माता-सुलेखा
           गुरु-द्रोणाचार्य को
       (2)दान में अगूंठा  दिया
विजेता-:- शम्भुसिह सिथली पाचलोढ
प्रश्न19-:-हिंदू कथाओं के अनुसार इंद्र के पुत्र जयंत ने किसके तीर की वजह से अपनी आंखें खोई थी?
उत्तर-:-श्री राम
विजेता-:-शंम्भू सिंह पाचलोड सिथली
प्रश्न20-:-(1)बसंत ऋतु में जहाँ पर लाखों साइबेरियन सारस बसेरा करते हैं ऐसा राजपुरोहित समाज का कोनसा गाँव है ?
(2) महाभारत के युद्ध में एक कौरव पांडवो की तरफ से कौरवो के खिलाफ युद्ध लड़ा था उस कौरव का क्या नाम था ?
उत्तर-:-(1) खींचन
           (2)यूयूत्सु
विजेता-:-शम्भु सिंह जी पाचलोड सिथली
प्रश्न21-:-(१)कन्याकुमारी में रॉक मेमोरियल (शैल स्मारक) को किसकी स्मृति में समर्पित किया गया?
(२)"जय जवान, जय किसान" का नारा किसने दिया था?
उत्तर-:-(१)स्वामी विवेकानन्द
          (२)लाल बहादुर शास्त्री
विजेता-:-अमृत लाल सिद्धप बाली
प्रश्न22-:-(१)भारत का राष्ट्रीय पेड़ कोनसा है ?
(२)हमारा राष्ट्रीय पंचाग कोनसा है?
उतर-:-(१)बरगद
           (२)शक संवत्
विजेता-:-खुशाल सिंह मनणा जसोल
प्रश्न23:-(१)श्री खेतेश्वर महाराज की मुकुन्द सवार प्रतिमा गोलियाँ गाँव मे कब स्थापित की गई ?
(२)राजपुरोहित समाज में जागरवाल गौत्र कोनसे राठौड़ो के पुरोहित है ?
उतर :-(१)22 अप्रैल 2002
          (२)सिंघल राठौङ
विजेता-:- अमृत लालजी सिध्दप बाली
प्रश्न25-:-(1)विश्व का सबसे पहला ब्रह्माजी का मंदिर पुष्कर धाम अजमेर मे कौनसी तिथी को हर साल यहाँ भव्य मेला लगता है?
(2)राजपुरोहित समाज के मनणा गौत्र किन राजपुतो के गुरू थे ?
उत्तर-:-(1)कार्तिक पूर्णिमा
           (2)गोयल राजपूत
विजेता-:-महेंद्र सिंह जी
प्रश्न26-:-(१)गोरी शंकर मंदिर कौन से नदी के तट पर आया हुआ है
(२)श्री कृष्ण भगवान ने पांडवों के लिए पांच गांव मांगे थे उसमें से चार गांव का नाम बताइए?
उतर-:-(१)राप्ती नदी
           (२)●अविस्थल
                ●मकांध्दि
                ●वरकास्थल
                ●वारणावध
विजेता-:-महेंद्र सिंह केसरिया देवड़ा
प्रश्न27-:-(१) ‘जन-गण-मन’ को संविधान सभा ने राष्ट्रगान कब घोषित किया ?
(२) उज्जैन किस नदी के किनारे बसा है?
उतर-:-(१) 24 जनवरी, 1950
           (२) शिप्रा
विजेता-:पुखराज सिंह असाड़ा
प्रश्न28-:-(१)पितामह भीष्म का वास्तविक नाम क्या था ?
(२) महाभारत का युद्ध कितने दिनों तक चला था?
उतर-:-(१) देवव्रत
           (२) 18 दिन
विजेता-:- गोविन्द सिंह सोढा रेवाड़ा
प्रश्न29-:-श्री 1008 श्री खेतेश्वर भगवान ने लगातार 12 वर्षो तक मौन व्रत तपस्या बाङमेर के कौनसे सुप्रसिद्ध स्टेशन के पास खेजङी वृक्ष के नीचे अतिकठोर तपस्या की थी ?
उतर-:-समदङी स्टेशन
विजेता-:-किशोरसिंह जी डावियाल असाडा
प्रश्न30-:-(१)ऋग्वेदिक काल में ब्राह्मणों के प्रमुख देवता कोन थे ?
(२)भारत में सबसे पहले हिंदी समाचार पत्र कोनसा छपा था और कब ?
उत्तर-:-(१)सोमदेव
          (२)उदन्त मार्तण्ड 30 मई 1826
विजेता-:-पारस सिंह जी मूंगड़ा
प्रश्न31-:- श्री खेतेश्वर महिमा जोरावरसिंह जी राजपुरोहित अर्थण्डी की किस पुस्तक के आधार पर बनाई गई है पूर्ण नाम बताएँ ?
उतर-:- खेतेश्वर जीवनी (सत्य घटनाओं का संग्रह)
विजेता:- किशोरसिंह रङवा
प्रश्न32-:-खेतेश्वर महिमा  धारावाहिक सिरियल में  "खेतों तो छोटो हैं " "छोटे -छोटे हाथ  छोटी-छोटी उँगलियाँ " "खेतो मटकी कोन तोड़ सके"
यहां संवाद किसने कहा और कोनसे भाग में कहा ?
उत्तर :- माता श्रंगारी देवी  खेतेश्वर महिमा के नौवे एपिसोड में
विजेता-:-महेन्द्रसिंह  केसरीया देवडा
प्रश्न33-:-(१)दाता खेता राम जी का  जन्म कोनसे वार को हुआ था ?
(२)दाता रा शिष्य तुलछाराम जी महाराज का ननिहाल कौनसे गाव को है?
उत्तर -:-(१)सोमवार
(२)सराणा
विजेता-:- अमृत सिंह सिद्धप बाली
प्रश्न34-:-(१)श्री खेतेश्वर दाता कि उस मंगेतर का क्या नाम था जिनको दाता श्री ने चुनरी ओढा कर धर्म बहन बनाई थी !
(२)दाता के धर्म बहन का पिहर कहाँ था ?और
(३) उनके पिताजी का नाम क्या था?
(४)उनका विवाह कौनसे गाँव मे किसके साथ हुआ था ?
उतर-:-(१)बादली देवी
(२)गोलियाँ (भिण्डाकुआँ)
(३)श्रीमान राम सिंह
(४)गुङानाल मे प्रेम सिंह जी सोढा के साथ हुआ था
विजेता-:-गौतमसिंह सिया भिण्डाकुआँ
प्रश्न35-:-(१)लूनी नदी का जल किस स्थान के बाद खारा होता है ?
(२)राजस्थान की सबसे सबसे ऊंची झील कोनसी है ?
उत्तर:- (१)बालोतरा
(२)नक्की झील 
विजेता-:- महेंद्र सिंह केशरिया देवड़ा
प्रश्न36-:-(१)झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का कुंडली के अनुसार प्रथम क्या नाम था ?
(२)झांसी की रानी लक्ष्मीबाई  के पिता का क्या नाम था ?
उत्तर(१)मणिकर्णिका
       (२)मोरोपंन्त तांबे
विजेता-:-विक्रम सिंह जी केसरिया देवड़ा
प्रश्न37:-(१) राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है  ?
(२) 14 बड़े बैंकों का राष्ट्रीय करण  कब हुआ था  ?
उत्तर (१)28 फरवरी
        (२)1969
विजेता गोपालसिंह जागरवाल वोवेश्ररनगर
प्रश्न38(१)महाराणा प्रताप के गुरु का क्या नाम था ?
(२)महाभारत में राजा पांडु के शस्त्र विद्या में गुरु कौन थे ?
उत्तर(१)आचार्य राघवेंद्र
      (२)भीष्म पितामह
विजेता-:-माल सिंह जी पोसलोड सिवाना
  
प्रश्न39-:-मेवाड़ में उदयपुर के राज्य में सबसे कम आयु का राजा कौन बना था ?
उत्तर .राणा अमर सिंह
विजेता-:-भगवान सिंह जी केसरिया देवड़ा
प्रश्न40-:-आसोतरा धाम ब्रह्माजी मंदिर के द्वार पर दो विशाल हाथी के ऊपर कौन - कौनसे देवता विराजमान है ?
उतर-:-इन्द्रदेव और कुबेर भगवान
विजेता-:-खुशालसिंह मनणा जसोल
प्रश्न41-:-राजा पांडु के पत्नी कुंती के कितने पुत्र थे नाम के साथ लिखें ?
उत्तर-:-( 4  पुत्र थे ) कर्ण  युधिष्ठिर भीम अर्जुन
विजेता-:-खुशाल सिंह मनणाजसोल
   
प्रश्न42-:-देवताओं के गुरु और  अक्षरों के गुरु कौन थे ?
उत्तर-:-देवगुरु बृहस्पति
         राक्षसो के गुरु शुक्राचार्य
विजेता-:-शैतानसिंह गुडानाल
प्रश्न43-:-महाभारत में अश्वत्थामा कौन से भगवान का अवतार था और कितने नंबर पर
उत्तर -शिवजी का 19 अवतार था
विजेता-:-विक्रम सिंह जी केसरिया देवड़ा
प्रश्न44-:-महाभारत में  सहदेव नकुल के माता-पिता का क्या नाम था ?
उत्तर-पिता पांडु और माता माद्री के पुत्र थे
विजेता-:-कमलेश सिंह जी सेवर भावंडा
​प्रश्न45-:-(१)"एक लाख रे एक भख थारो" ये जो वाख्या किसने किसको कहा था?​
​(२)उस दानव का नाम बताओ जिसको बाबा रूणिचे वाले ने मारा था ?
उत्तर-:-(१)रामदेव जी भैरव दानव से
         (२)भैरव दानव
विजेता-:-खुशाल सिंह जी जसोल
प्रश्न46-:-(१)बाबा रामदेव जी का भक्त जो भाटी गौत्र से था उनका क्या नाम था बताईये ?
    (२)डाली और सुगना दोनो बाबा पीर के क्या लगती थी ?
उत्तर-:-(१)हरजी भाटी
         (२)बहिन लगती थी
विजेता-:-किशोर सिंह जी राजगुरु रडवा
प्रश्न47-:-महाभारत के अनुसार इंद्रप्रस्थ में पांडवो के महल का निर्माण किसने करवाया था
उत्तर-:-माया
विजेता-:-रविंद्र सिंह जी  मोरसि
  
प्रश्न48-:-गायत्री मंत्र किस भगवान के लिए गाया जाती है
उत्तर-:-सूर्य भगवान के लिए गाया जाता है
विजेता-:-बाबू सिंह जी राजगुरु भवरानी
प्रश्न49:-(१)द्रोणाचार्य का वध महाभारत में युद्ध के कौन से दिन हुआ था ?
प्रश्न:-(२) हरिद्वार से 2 मील दूर , गंगा नदी और नीलधारा संगम पर स्थित तीर्थ का नाम क्या है ?
उतर:-(१)15 वें
(२)कनख
विजेता-:-महेन्द्रसिंह जी सिया गोलियाँ
प्रशन50-:-राजस्थान की राजधानी गुलाबी नगर जयपुर मैं हवा महल किस कारीगर ने बनाया था ?
उत्तर- लालचंद उस्ताद
विजेता-:-कमलेश सिंह जी सेवड भावंडा
प्रश्न51-:-(१)राजा विराट के महल में अर्जुन किस नाम से जाने गये ?
(२)भीम द्वारा मारा गया ‘अश्वत्थामा’ नाम का हाथी किस राजा का था ?
उतर:-(१)बृह्नला ,
         (२)मालव नरेश इन्रद्रवर्मा
विजेता-:-अमृतलालजी सिध्दप
प्रश्न52-:-(१)ब्रह्मधाम आसोतरा के ब्रह्माजी मन्दीर मे किन किन ऋषियो कि मुर्तिया लगी हुई है नाम बतावे ?
(२)ब्रह्ममा जी के मिन्दर का ईन्डा किस लाभार्थी ने चडाया व किस
गाव के थे ?
उतर-:-(१)1भारदवाज 
              2 उदालक
              3  वशिष्ठ
             4 कश्यप
              5 पारासर
             6 गोतम
            7 पीपलाद
          8 साडलीय
(२)रतना जी त्रीरोम कुटी कुंडल
विजेता-:-शेतान सिह सोढा गुडानाल
प्रश्न53-:-(१)राजसुर्य यज्ञ  के समय भगवान कृष्ण की सेना को किसने पराजित किया था ?
(२)श्रीमद् भागवत गीता मे(मैं)शब्द का प्रयोग कितनी बार हुआ हैं ?
उत्तर(१)पाण्डु पुत्र सहदेव
      (२)गीता में (मैं)शब्द १४८ का प्रयोग हुआ हैं
विजेता-:-रूपसिहंजी भवराणी
प्रश्न54-:-(१)कर्ण को पालने वाली माता का क्या नाम था ?
      (२)कृष्णा के वंश का क्या नाम था ?
उत्तर-:-(१)राधा
          (२)यदुवंशी
विजेता-:-रविंद्र सिंह जी संद्धिप
प्रश्न55-:-महाभारत कुरुक्षेत्र युद्ध के टाइम पर पांडव और कौरव किस योद्धा से भयभीत थे उस व्यक्ति का क्या नाम था ?
उत्तर-:-बर्बरीक
विजेता-:-माल सिंह पोसलोड सिवाना
प्रश्न56-:-गंगापुत्र भीष्म पितामह के साथ विवाह करना चाहती थी उस राजकुमारी का नाम और कौन से राज्य की थी?
उत्तर-:-अंम्बा काशी रज्जी की थी।
विजेता-:-माल सिंह पोसलोड सिवाना
प्रश्न57-:-(१)किस गुफा में त्रिमूर्ति (ब्रह्मा, विष्णु, महेश) के मुखमण्डल की मूर्ति स्थित है
(२)किस देश को 'उगते हुए सूरज की भूमि' कहाँ जाता है?
उत्तर-:-(१)एलिफंटा
           (२)जापान
विजेता-:-शम्भू सिंह सीतलि पाचलोड
प्रश्न58-:-(१)गुरूमहाराज तुलसाराम जी के प्रिय घोड़े का क्या नाम है ?
(२) भांखड़ा नांगल बाँध किस नदी पर है?
उत्तर-:-(१)प्रेम
(२) सतलज
विजेता-:-दिनेश सिंह सिया भिंडाकुआ
प्रश्न59-:-(१)'सत्यशोधक समाज' की स्थापना किसने की थी?
(२)गीतांजलि' के कवि कौंन हैं -
उत्तर-:-(१)ज्योतिराव गोविंदराव फुले
        (२)रवीन्द्रनाथ टैगोर
विजेता -:-योगेंद्रसिंह विजय नगर
प्रश्न60-:-(१)नव-पाषाण युग में कब्रगाहों में बड़े-बड़े पत्थर लगा दिये जाते थे। उन पत्थरों को क्या कहते हैं?​
(२)आदि मानव प्राय: किन दो चीजों से डरता था ?
उत्तर-:-(१)महा पाषाण
(२)मौसम और जंगली जानवरों
विजेता-:-  भवानी सिंह सोढा इंद्राणा
प्रश्न61-:-भारत का राष्ट्रीय खेल कौनसा है और उस खेल में प्रत्येक टीम में कितने खिलाड़ी होते है ?
उतर-:-हाकी ,11 खिलाड़ी
विजेता-:-पारस सिंह रूदवा रामसीन मुगड़ा
प्रश्न62-:-(१)यक्ष के प्रश्न अनुसार कौनसे शाश्त्र के अध्ययन से मनुष्य बुद्धिमान बनता है ?
(२)यक्ष के प्रश्न अनुसार भूमि से भारी क्या वस्तु है ?
उतर-:-(१)महान लोगो की संगति से मनुष्य बुद्धिमान बनता है ना कि शाश्त्र पढने से |
(२)संतान को कोख में रखने वाली माता भूमि से भारी होती है
विजेता-:-शम्भू सिंह पाचलोड सीतलि
प्रश्न63-:-(१)भारतीय सेना में 'विजयंत' नाम है ?
(२)गुरुमहाराज तुलसाराम जी महाराज में सन 2003 में अपना चातुर्मास कहा पर किया था ?
उतर-:-(१)एक टैंक का
(२)नाशिक
विजेता-:-विक्रम सिंह केसरिया देवडा
प्रश्न64-:-(१) वैकुंठ धाम खेतेश्वर मंदिर का भूमि पूजन कब किया गया और प्राण प्रतिष्ठा कब की गई ?
(२)ब्रम्हधाम आसोतरा में ब्रह्मा जी के मंदिर के ऊपर कितने स्वर्ण मंदिर कलश स्थापित है ?
उतर-:-(१)भूमि पूजन 29/4/1985
               प्राण प्रतिष्ठा16/5/1994
          (२)कुल 13 स्वर्ण मंडित कलश है
विजेता-:-दिनेश सिंह राजगुरु भवरानी
प्रश्न65-:-[1] राजस्थान की किस रानी ने बादशाह हुमायूँ के पास राखी भेजकर बहादुर शाह के विरुद्ध सहायता की याचना की थी?
[2] प्रशासनिक दृष्टी से अब भारत कितने राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशो में विभाजित है ?
उतर-:-1. रानी कर्णावती
     2. 29 राज्य और 7 केन्द्र शासित प्रदेश*
विजेता-:-शम्भू सिंह सितलि पाचलोड
प्रश्न67-:-(1)लोकदेवता गोगाजी के माता ,पिता और उनके  गुरु नाम बताईये?
(2)भारतीय डाक विभाग ने किस लोक देवता की फड़ पर डाक टिकट जारी किया है?
उतर-:-1=पिता= जेवर सिंह चौहान
             माता= बाछल देवी
             गुरु=गोरखनाथ  जी
     2=देवनारायण जी
विजेता-:-भवानी सिंह जी सोढा इंद्राणा
प्रश्न68-:-(१) "हे रघुनन्दन ! मैंने एक हज़ार वर्ष तक उपवास किया है। आज मेरे उस व्रत की समाप्ति का दिन है। इसलिए इस समय आपके यहाँ जो भी भोजन हो वही मैं ग्रहण करूँगा।" श्रीराम से यह कथन किसने कहा था?
(२)【पहेली】तुम न बुलाओ मैं आ जाऊँगी,
न भाड़ा न किराया दूँगी,
घर के हर कमरे में रहूँगी,
पकड़ न मुझको तुम पाओगे,
मेरे बिन तुम न रह पाओगे,
बताओ मैं कौन हूँ? 
उतर-:-(१)दुर्वासा ऋषि
         (२)हवा
विजेता-:-सुरेश सिंह सिद्धप गोलिया कल्ला
प्रश्न69-:-(१) अर्जुन के प्रमुख दस नाम मे से श्री कृष्ण जी उनके किस नाम को अपनी विभूति बताया हैं ?
    (२)भगवन शिव और विष्णु की संयुक्त मूर्ति किस नाम से विख्यात हैं ?
उतर-:-(१)धनंजय
         (२) हरिहर
विजेता-:-किशोर सिंह राजगुरु रड़वा
प्रश्न70-:-1 राजा दशरथ के कितने पौत्र थे उनके नाम बताए ?
प्रश्न-:- 2 हिन्दी का प्रथम महाकवि कौन थे ?
उतर-:;(१)आठ पौत्र  1 लव 
                              2 कुश
                              3 चन्द्रकेतु
                              4 चित्रागंद(अंगद)
                               5 पुष्कल
                                6 मणिभद्र
                               7 सुबाहु
                                8 भद्रसेन
(२)महाकवि  चन्दबरदाई
विजेता-:-दुर्गेशसिंह लुणतरा चितली
प्रश्न-71:-1.रेगिस्तान का जलमहल कहलाने वाला ''बाटाडू का कुआ"किस जिले में है ?
प्रश्न-:-2.बीकानेर के उस शासक का नाम बताइए जिसने "बॉक्सर युद्ध " मे मारवाड़ की सेना चीन भेजी गई थी ?
उतर-:-1- बाड़मेर
          2- महाराजा सरदार सिंह
विजेता-:-विक्रम सिंह केसरिया देवड़ा
प्रश्न 72 -:-(१)ब्रम्हधाम आसोतरा में ब्रम्हा जी की मूर्ति के स्नान का पानी कहां जाता है और गौशाला में गोबर गैस प्लांट की गैस का उपयोग कहा होता है
(२)ब्रम्हधाम आसोतरा के सामने जो प्याऊ है ? उसके पीछे तीन लोगों की समाधि बनी हुई है जो गुरुवर खेताराम जी महाराज की शरण में रहते हुए ब्रम्हलीन हो गए थे उनके नाम बताइए ?
उत्तर (१)पाताल में
           गैस का यूज़ भोजनशाला में होता है
        (२) महंत वरदीगजी,कुंभाराम जी,विश्वानंद जी महाराज
विजेता -:-बाबू सिंह जी राजगुरु भवरानी
प्रश्न:73-:-(१)राजस्थान का वह कौन सा प्रसिद्ध मेला है जो साल में 3 बार लगता है "हिंदू कैलेंडर "के अनुसार वह कौन से "मास" हैं जिसमें यह मेला लगता है ?
(२)हमारे राजपुरोहित समाज की वह कौन सी "गोत्र "हैं जो सुंडा और जोधा राठोड़ों के पुरोहित हैं ?
उतर-:-(१)विरात्रा में वांकलदेवी पुजा  का  मेला, चैत्र, भाद्रपद, माघ मास में लगता है
        (२)सेवड़
विजेता-:- माल सिंह पचलोड सिवाना
प्रश्न-74:-महर्षि जमदग्नि के कितने पुत्र थे उनके नाम बताए तथा उनके माता पिता व मामा का भी नाम बताए ?
उतर-:-पांच पुत्र 
                 1 रूक्मवान
                  2 सुषेणु (सुखेण)
                  3 वसु
                  4 विश्वावसु (विश्ववानस)
                   5 परशुराम
      पिता - ऋचीक
      माता - सत्यवती
      मामा - विश्वामितर
विजेता-:-दुर्गेशसिंह लुणतरा चितली
प्रश्न-75:-(१)मसालों की रानी किसे कहते हैं?
         (२)महाभारत के रचयिता कौन है?
उत्तर-:-(१)इलायची।
          (२)महर्षि वेदव्यास जी
विजेता-:-विक्रम सिंह जी केसरिया देवडा
प्रश्न-76-:-(१)उस ट्रेन के ड्राइवर का नाम बताइए जिसने मोकलसर से गुरुवर को ट्रेन में बैठने को कहा था लेकिन  गुरुवर ने कहा था कि मुझे काम है मैं बाद में आऊंगा लेकिन जब ट्रेन समदड़ी स्टेशन पर पहुंची तो गुरुवार आ गए थे उस चमत्कार को देखने वाली ट्रेन ड्राइवर का नाम बताइए ?
(२) इस वृक्ष का नाम बताइए जिस वृक्ष के नीचे गुरुवर श्री खेतेश्वर भगवान ने ब्रम्ह ज्ञान की प्राप्ति कि थी 12 वर्ष तपस्या करके ?
उत्तर-:-(१)रामजी राम( रतन सिंह )
           (२)खेजड़ी
विजेता-:-बाबुसिंहजी राजगुरु भवरानी
प्रश्न-77 :-(१)गुरुदेव श्री खेताराम जी महाराज के "भुआसा "दुर्गा देवी के पतिदेव का नाम और दुर्गाबाई का"" ससुराल"" कौन से गांव में था ?
(२)गांव सराणा में अकाल पड़ने के कारण" श्री शेर सिंह जी "गांव खेड़ा में गए थे वहां पर खेती करने के लिए अपनी जमीन देकर श्री शेर सिंह जी की सहायता की थी उस "महापुरुष "का नाम व जाति क्या थी ?
उतर-;-(१)समसेर सिंह
        गांव जैतसर
     (२)रतन जी चौधरी
विजेता-;-दिनेश सिंह सिया भिंडाकुआ
प्रश्न-78:-(१)लंका का निर्माण किसने किया था?
(२)किसने विभीषण को चिरजीवी होने का वर दिया था?
उतर-:-(१) विश्वकर्मा
         (२)ब्रह्माजी ने
विजेता-;- शैतान सिंह सोढा गुड़ानाल
प्रश्न79-:-(१)गुरुमहाराज तुलसाराम जी का ननिहाल कोनसे गांव मे हैं और कोनसी गोत्र मैं है
(२)पाबूजी राठौड़ की घोड़ी का क्या नाम है
उत्तर-:-(१)सराणा गांव रुधवा गोत्र हैं
           (२)केसर कालवी
विजेता-:-मोहनसिंह जी सेवड़ बड़ी बावड़ी
प्रश्न-:-80-(१)वानर यूथपति शरभ किस पर्वत पर निवास करते थे?
(२)सम्पाति को सीताजी के हरण की जानकारी किसने दी थी?
उतर-:-(१)साल्वेय
           (२)सुपार्श्व
विजेता-:-भवानी सिंह सोढा इंद्राणा
प्रश्न-:-81-(१) संत श्री 1008 श्री शिक्षा सारथि स्वामी आत्मानन्द सरस्वती जी महाराज के माता पिता और गोत्र का नाम बताएं ?
(२)श्री श्री 1008 पीर श्री शांतिनाथ जी महाराज के पिताजी और गुरुजी  का नाम बताइए ?
उतर-:-(१)माता का नाम- मंगु देवी
               पिता का नाम- देवीसिंह
               गोत्र- गुंदेशा
          (२)पिता का नाम-  रावत सिंह जोरावत
              गुरु- सन्त केसरनाथ
विजेता-:-दुर्गेश सिंह लुनतरा सीतली
प्रश्न-82:-(१)मीरा की देवरानी का नाम बताओ जो बाल विधवा थी ?
(२)रानी मेंणाधर के पिता का नाम तथा वो कोनसी नगरी की रानी थी ?
उत्तर-:-(१)अजबकंवर
           पिता शुरसेन
          (२)लोहानगढ़ नगरी
विजेता-:-बाबु सिंह राजगुरू भवरानी
प्रश्न-83:-(१)खेतेश्वर महिमा मे गुरूदेव के भुआसा दुर्गा देवी का किरदार किसने निभाया है उस कलाकार का नाम बताओ ?
प्रश्न-:-(२)भगवान श्री राम की माता कौशल्या देवी का जन्म स्थान कहा है उस गांव का नाम बताए ?
उतर-:-(१)अंजली पारिख
           (२)चनदखुरी
विजेता-:-डुगरसिह तरामकोटी फुलण
प्रश्न84(१)आन्र्धपर्देश  राज्य का निर्माण  कब  हुआ ?
(२)सर्वप्रथम  भारत  में  पंचायती राज व्यवस्था राजस्थान के किस जिले में  व कब लागू की गई ?
उतर-:-(१)नवम्बर 1956 को किया गया।
         (२) अक्टूबर 1959
          नागौर
विजेता-:-भवानी सिंह सोढा इंद्राणा
प्रश्न-85:-(१)राजस्थान के वे दो जिले कौनसे हैं, जो केवल अन्तर्राष्ट्रीय सीमाएं ही बनाते हैं, अन्तर्राज्यीय नहीं?
(२)राजस्थान का कोन सा जिला जिसकी सीमा  गुजरात व पाकिस्तान से मिलती है ? 
 उत्तर-;-(१)जैसलमेर व बिकानेर
            (२)बाड़मेर
विजेता-:-मालसिंह जी पाँसलोड सिवाना
प्रश्न-86:-(१)बिजली का आविष्कार किया उस ऋषि का नाम बताए व उनकी पत्नी का नाम साथ मे उनके पुत्र व पोते का नाम भी बताए वह केरल के मार्शल आर्ट कलरीयापट्टु की किस शैली के संस्थापक व कौनसी चिकित्सा पद्धति के जनक थे ।
  (२)संसार में कितने पोराणिक  चिरंजीवी है नाम बताए ?
उत्तर-:-(१)अगस्तय ऋषि
            पत्नी-लोपामुद्रा
             पुत्र-दृढच्युत
            पोता-इध्मवाह
            दक्षिणी शैली वर्मक्कलै
            सिध्द वैद्यम
   (२)सात
       1 परशुरामजी
       2 हनुमानजी
       3 बली
       4 व्यासजी
       5 विभीषण
       6 कृपाचार्य
       7 अश्वत्थामा
विजेता-:-भवानी सिंह सोढा इंद्राणा
प्रश्न87-:-(१)श्री खेतेश्वर महिमा धारावाहिक में ब्रह्माजी का किरदार निभाने वाले नायक का नाम क्या है ?
(२)गुरुजी श्री अखारामजी महाराज का देवलोक कब हुए थे (तारीख महीना सन) बताइए ?
उतर-:-(१)राजेश प्रभाकर मंडलोई
          (२)31-12- 2013
विजेता-:-कमलेशसिंह पाँसलोड इन्द्राणा
प्रश्न88-:-(१)हनुमान जी भगवान के गुरु का नाम बताइए
(२)राष्ट्रीय एकता दिवस की शुरुआत किसके द्वारा की गई और कब की थी (दिनांक महीना सन्) बताइए ?
उत्तर-:-(१) सुर्य भगवान
            (२)नरेंद्र मोदी जी द्वारा 31-10-2014को
विजेता-:-बाबु सिंह राजगुरू भवरानी
प्रश्न89-:-(१)मारवाड मे पांच देवो को पीरो की पदवी है  ऊनके नाम बताए ?
(२)मलिनाथजी के माता-पिता का नाम बताए ?
उतर-:-(१) रामदेव जी
               गोगाजी
               पाबूजी
               हरभुजी
              मेहाजीजी
      (२)माता- जाणीदे
          पिता- राव सलखाजी
विजेता-:-कमलेश सिंह पाॅसलोड इन्द्राणा
प्रश्न90-:-(१)हनुमान जी भगवान के  कितनी पत्नियां थी नाम बताइए ?
(२)महातीर्थ के संस्थापक संत श्री दत्तशरणानंद महाराज का  वर्ष २००७ का चातुर्मास कहा चल रहा था बताइए ?
उत्तर-:-(१)तीन शादियां
           सुर्वचला
            सत्यवती
           अनंगकुसुमा
     (२)खेतेश्वर गोसेवाश्रम खिरोड़ी
विजेता-:-दुर्गेश सिंह लुणतरा सीतली
प्रश्न91-:-(१)भारत की प्रथम महिला राष्ट्पती का नाम व उनके जन्म स्थान और उनके पति का नाम बताइये??
उत्तर:-(१)प्रतिभा पाटिल
              नांदगांव महाराष्ट्र
              देवीसिंह शेखावत
विजेता- बाबु सिंह राजगुरु
प्रश्न-92:-(१)राजा जनक के गुरू कौन थे और राजा जनक ने गुरु दक्षिणा मे उन्हें क्या दिया था ?
(२)विश्वामित्र को ब्रहम ऋषि  की पदमी किसने दी थी ?
उतर-:-(१)अष्टावक्र
        अपना मन
    (२)वशिष्ठ ने
विजेता-:-माल सिंह पाचलोड सिवाना
प्रश्न-93:-(१)वह कहा का राजा था जीसका आज भी राजस्थान में मुच्छ मरोड़ का उदाहरण दिया जाता है किसके दरबार में उसने मुच्छ मरोड़ी थी उस राजा का नाम बताए ?
(२)मुगलो कि अधिनता  स्वीकार नहीं  करने वाला मारवाड़ का अंतिम राजा कोन था ?
उतर-:-(१) सिवाना का राजा
                अकबर के दरबार में
                 कल्ला रायमलोत
          (२)चन्द्रसेन
विजेता-:-भवानीसिंहजी सोढा इन्द्राणा
प्रश्न-94:-(१)श्री तुलछारामजी महाराज का जन्म कब हुआ था ?(दिनाक/महीना/सन+वार)
(२)किस सैनिक ने 1857 का विद्रोह आरंभ किया था ?
उतर-;-(१)3 सितंबर 1952 बुधवार
          (२)मंगल पांडे
विजेता-:-माल सिंह पाचलोड सिवाना
प्रश्न-95:-(१)गणेश जी की कितनी पत्नियां थी उसके नाम
         (२)गणेश जी के कितने पुत्र थे उसके नाम
उत्तर(१) 2 पत्निया
              रिद्धि ओर सिद्धि
        (२)2पुत्र
              शुभ और लाभ
विजेता-:-दुर्गेश सिंह लुनतरा सीतली
प्रश्न-96:-(१)जय जवान जय किसान नामक नारा कब और किसने दिया था?
(२)वह भारतीय नदी, जिस पर विश्व के सबसे ऊँचे रेलवे पुल का निर्माण किया जा रहा है?
उतर-:-(१) 1-1965 लाल बहादुर शास्त्री।
          (२)चिनाब नदी
विजेता-:-हितेश चन्द्र सिंह उदेश धनपुरा
प्रश्न97-:-(१)गोगाजी माहाराज का जन्म स्थान  और समाधि कहा पर है
   (२)श्री खेतेश्वर महिमा मे गुरूदेव के काकोसा लक्षमणसिहजी का किरदार किसने निभाया है
उतर-:-(१)ददरेवा
              गोगामेड़ी
        (२)शाहजी  चोधरी
विजेता-:-भवानी सिंह सोढा इंद्राणा
प्रश्न-:98-(१)नींबू और सन्तरे में कौन सा विटामिन पाया जाता है?
         (२)महात्मा गाँधी के राजनीतिक गुरु कौन थे ?
उत्तर-:-(१)विटामिन C
          (२) गुरु गोपाल कृष्ण गोखले
विजेता-:-बजरंग सिंह सेवड
प्रश्न-99:-(१)भारतीय संविधान कितने समय में बना था?(साल\महिने/दिन)
(२)GST को सबसे पहलें किस देश ने लागू किया तथा कब?
उतर-:-(१)2साल,11महिनें,18दिन
          (२)France ने 1954 में
विजेता-:-जितेंद्रसिंह सरियाणा भीनमाल
प्रश्न-100:-(१)ताड़का और मेघनाद को किसने मारा था
(२) देव दानवो के गुरू व माता पिता  का नाम बताए
उत्तर-:-(१)ताड़का को राम ने
     मेघनाद को लक्ष्मण ने
(२) गुरू
    देवो के बृहस्पति
    दानवो के शुक्राचार्य
    माता
    देवो कि अदिती
    दानवो कि दिती
    पिता
    कश्यप ऋषि
विजेता-:-भवानीसिंह सोढा इन्द्राणा
प्रश्न101-:-(१)श्री खेतेश्वर ब्रह्म ज्योति रथ यात्रा का दिव्य ज्योति प्राकटय कब हुआ और भव्य समापन कब हुआ (दिनांक माह सन) बताइए
(२)श्रीराम को लक्ष्मण के प्राण बचाने के लिए संजीवनी बूटी का रहस्य किस वैद्य ने बताया?
उत्तर-:-(१)28-02-2012
               01-04-2012
(२)सुषेण वैद्य
विजेता-:-मालसिह पाँसलोड सिवाना
प्रश्न-102:-(१)भारत का राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत किसने लिखा?
         (२)राज्य का एकमात्र विभीषण मंदिर किस स्थान पर है?
उत्तर-:-(१)राष्ट्रगान रविंद्र नाथ टैगोर
              राष्ट्रीय गीत बंकिम चंद्र चटर्जी
           (२)कैथून
विजेता-:-अमृत सिंह सिद्धप बाली
प्रश्न-103:-(१)जयमल कहा के राजा थे उनके  दादा,पिता व चाचा का नाम बताए व किसकी सेना के साथ लड़ते हुए युद्ध में विरगती प्राप्त की
उतर-:-जयमल  मेड़ता के राजा थे
       दादा  -  राव दुदाजी
       पिता  -  विरमदेवजी
      चाचा  -  रत्नसिंहजी
     अकबर कि सेना के साथ लड़ते हुए युद्ध में विरगती प्राप्त की
विजेता-:-जितेन्द्र सिंह तरामगोटी फुलन
प्रश्न104-:-(१)अमरसिंह राठौड़ कहा के राजा थे उन्होंने किसके दरबार में किसका सिर काटा था
उतर-:-(१)नागौर के राजा
    शाहजहाँ के दरबार में
    सलावतखान का सिर काटा
विजेता-:-शम्भु सिंह चितली
प्रश्न-105:-(१)राजपुरोहित सोढा जाति अपने मूल पुरूष क्या नाम से सोढ़ा कहलाते हैं।
(२)गुरूमुखी भाषा किसने बनाई थी?
उतर-:-(१)मूल पुरुष नाम  सोढल
           (२) गुरू अंगद देव
विजेता-:-शम्भू सिंह पाचलोड सीतली
प्रश्न-106:-"गढ़ आया पर सिंह गया " यह  किसने किसके लिए कहा ओर उस किले का नाम क्या था
उतर-:-(१)शिवाजी ने
          तानाजी मालुसरे के लिए कहा
          ओर उस किले का नाम सिंहगढ  ( कोन्डाणा )
विजेता-:-भवानीसिंह सोढा इन्द्राणा
प्रश्न-107:-(१)'ए मेरे वतन के लोगो' देशभक्ति गीत किसने लिखा है?
         (२)अर्जुन से पहले गीता का पावन ज्ञान किन्हें मिला था?
उतर-:-(१)कवि प्रदीप ने लिखा
          (२)अर्जुन से पहले गीता का ज्ञान भगवान सूर्यदेव को मिला था ?
विजेता-:-भवानी सिहं जी सोढा इन्द्राणा
प्रश्न 108-:-(१) बालोतरा को किसने बछाया है ?(नाम ,जाती और गौत्र सहित)
      (२)बालोतरा को पहले किस नाम से जाना जाता था ?
      (३)बालोतरा में लूनी नदी के किनारे किन दो महापुरुष के बलिदान पर छतरिया बनाई गई जिसे आज भी छतरिया के मोर्चा के नाम से जाना जाता है ?
उतर-:-(१)वालजी सिहा राजपुरोहित
(२)बालजी की ढाणी के नाम से
(३)नरसिगजी सिहा व कोरणा के खेमकरणजी करनोत
विजेता-:-कमलेश पॉचलोड इन्द्राणा
Previous Post
Next Post
Related Posts